VERITY/VARTM प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए सह-अभिसाधित सम्मिश्र संरचनाओं का विकास

VERITY/VARTM प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए सह-अभिसाधित सम्मिश्र संरचनाओं का विकास

राष्ट्रीय वायुवान कार्यक्रमों में नवाचार एवं लागत-प्रभावी फाब्रिकेशन प्रौद्योगिकियों का उपयोग करते हुए सम्मिश्र संरचनों का डिजाईन एवं विकास करने में सीएसआईआर-एनएएल पथ-प्रदर्शक रहा है। सीएसआईआर-एनएएल के उन्नत सम्मिश्रण प्रभाग (एसीडी) ने उच्च गुणवत्ता की संरचनाओं के निर्माण केलिए एक कम-लागत वाली सांपत्तिक प्रौद्योगिकी का विकास किया है और उसका नाम है निर्वात संवर्धित रेसिन निषेचन प्रौद्योगिकी (VERITy)। छोटे लैमिनेट से लेकर पूर्ण-मापी संरचना तक का स्केल-अप प्रोसेस, योजनाबद्ध तरीके से अनुसंधान एवं विकास के तहत किया गया और इस प्रौद्योगिकी की सम्पूर्ण जानकारी एसीडी के पास उपलब्ध है। इसके साथ आनुषांगिक प्रौद्योगिकियों का भी विकास किया गया जैसे एकीकृत टूलिंग, स्वचालित रसिन निषेचन सिस्टम और प्रवाह संवेदन तकनीक आदि। सारस वायुवान के सह-अभिसाधित विंग बॉक्स का विकास करते समय इस प्रौद्योगिकी का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया।

VERITy की प्रमुख विसेशाताएं:

  • कोई विशेष स्टोरेज (-18°C) नहीं है। कच्चा माल कमरे के तापमान पर स्टोर किया जा सकता है।
  • असीमित स्वतः-जीवनकाल।
  • बहुत बड़े और जटिल भागों के निर्माण के कारण असेम्ब्ली की लागत कम होगी।
  • ऑटोक्लेव मोल्डिंग प्रोसेस के साथ तुल्य।
  • प्रीपेग/ ऑटोक्लेव प्रोसेस की तुलना में प्रोसेस की लागत में 15% का फायदा।
  • इस प्रौद्योगिकी के असीमित स्वतः-जीवनकाल के कारण बृहद सह-अभिसाधित संरचनाओं के निर्माण केलिए इस प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा सकता है।

 

 

सह-अभिसाधित संरचनाओं के सम्पूर्ण प्रौद्योगिकी पैकेज में ये शामिल हैं: प्रोसेस डिजाईन, भाग के डिजाईन के अनुसार पार्ट निषेचन की याजनाएं, विस्तृत निर्माण आरेख, सम्मिश्र टूलिंग, विस्तृत निर्माण प्रोसेस शीट, गुणवत्ता रिकार्ड आदि।

 

पिछला नवीनीकरण : 09-11-2020 12:21:15pm